भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन नेंं बीकानेर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय घडसीसर रोड, गंगा शहर कार्यकारिणी के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार व्यास ,शहर जिला अध्यक्ष इंदरचंद कच्छावा नें दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित किया |दिव्यांग बच्चों को 30 टी-शर्ट भेंट गई | कार्यक्रम में भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन प्रदेश अध्यक्ष व्यास द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों ,बच्चों को टी शर्ट वितरित किया ,उनका मनोबल बढ़ाया | कार्यक्रम के शहर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष बसंती सोनी, प्रदेश सचिव मोहम्मद हुसैन , सचिव गणेश सोनी ,राकेश शर्मा, महामंत्री सुरेंद्र कुमार प्रजापत ,उपाध्यक्ष मुस्कान सोनी ,अमिता सोनी, रेनू अरोड़ा, सुनीता चौधरी ,भानु आनंद ,हनुमान प्रसाद गहलोत, ओमप्रकाश कच्छावा ,हंसराज कच्छावा सभी उपस्थित रहे |