Breaking
Tue. Apr 22nd, 2025

देशनोक में होगा श्री श्याम कीर्तन और अखाड़े का आयोजन ,महाराज श्री श्याम सिंह जी चौहान के खाटू से पैदल यात्रा कर देशनोक पहुंचने पर होगा आयोजन

श्री खाटू धाम से देशनोक मांँ करणी के दरबार तक महाराज श्री श्याम सिंह जी चौहान के पैदल यात्रा कर पहुंचने के उपलक्ष्य में 08 अगस्त 2024 को श्री श्याम कीर्तन और श्री श्याम अखाड़े का आयोजन किया जाएगा |
खाटू श्याम, खाटू ,मंदिर से महंत श्री मोहनदास जी महाराज (पौत्र श्यामलीन भक्त शिरोमणी महंत श्री आलू सिंह जी महाराज ) भक्तों के बीच आकर श्याम भजन कीर्तन से आनन्दित करेंगे |
खाटू धाम से महाराज श्री श्याम सिंह जी चौहान पैदल यात्रा कर देशनोक पहुंचने पर मां करणी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे | साथ ही मांँ करणी की भूमि पर बाबा श्याम के जयकारों से देशनोक की पावन धरा पर भक्त श्याम भक्ति में भी लीन होंगे | इस मौके पर खाटू धाम से महंत मोहनदास जी महाराज, भजन गायक दिनेश हिंदुस्तानी,मुरली पारीक, श्याम परीक, भजनों से भक्तों को मोहित करेंगे |
श्याम परिवार मंडल करणी नगर बीकानेर के श्याम जी सारडा़ नें यह जानकारी दी | श्याम परिवार मंडल के अन्य सदस्य विकेश जी, मनोज जी, नरेंद्र जी, योगेश जी, राहुल जी, वीरेंद्र जी आदि श्याम परिवार मंडल के सदस्य इस आयोजन में मौजूद रहेंगे |श्याम कीर्तन का समय 08 अगस्त 2024 सांय 7:15 बजे से प्रभु इच्छा तक रहेगा | कीर्तन का आयोजन श्री मेहाई पैलेस करणी मंदिर के पास, कीर्तन का आयोजन किया जाएगा |

By admin

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *