डायबिटिक अवैअरनेस प्रोग्राम
बीकानेर 14/11/24
वर्ल्ड डायबिटिक डे के मौके पर पी बी एम हॉस्पिटल के डायबिटिक केयर सेंटर में विभागध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक अवैअरनेस प्रोग्राम हुआ जिसमे प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी, आदिक्षक डॉक्टर पी के सैनी, विभागध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा, डॉक्टर हरदेव नेहरा, डॉक्टर पर्मेंद्र सिरोही, डॉक्टर रवि दत्त, व अन्य रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।

जिसमे सर्वप्रथम प्राचार्य डॉक्टर सोनी ने सभी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। जिसके बाद सभी डॉक्टर्स ने डायबिटीज के बढ़ते मरीजों और इसकी रोकथाम व उपचार के लिए अपने अपने विचार रखे ।

डॉक्टर वर्मा ने कहा की इसका जोखिम साल-दर-साल बढ़ता ही जा रहा है। अगर आप भी इसे उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी मानते आ रहे हैं तो आपको फिर से विचार करने की आवश्यकता है।

और कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए ये बीमारी खतरनाक है। इसलिए सभी डायबिटीज के बारे में जानना और इससे बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहना जरूरी है।

डॉक्टर सोनी ने बताया की भारतीय आबादी में भी ये खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर पिछले 30 वर्षों में मधुमेह रोगियों की संख्या दोगुनी होकर 800 मिलियन से अधिक हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पहले अनुमान लगाया था कि लगभग 422 मिलियन लोगों को मधुमेह हो सकता है। इससे भी चिंताजनक बात ये है कि 30 और इससे अधिक आयु के आधे से अधिक लोग जो डायबिटीज के शिकार हैं, उन्हें उपचार नहीं मिल रहा है।

डॉक्टर नेहरा ने कहा की वैश्विक स्तर पर बढ़ती इस गंभीर और क्रोनिक बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने, इससे बचाव को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) मनाया जाता है। अंत में प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी ने जूनियर डॉक्टर्स को ट्रॉफी भेंट कर उज्जवल भविष्य कि कामना कि।