बीकानेर 8 अक्टूबर 2025। राज्य सरकार ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के जनरल मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा को कॉलेज का प्राचार्य एवं नियंत्रक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी।गौरतलब है कि वर्तमान प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी का कार्यकाल 10 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में राज्य सरकार ने समय रहते नए प्राचार्य की नियुक्ति का निर्णय लिया है।इसी क्रम में, विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक पद की जिम्मेदारी डॉ. मनोहर लाल दवा को सौंपे जाने की संभावना है। इस संबंध में शीघ्र ही आधिकारिक आदेश जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।