बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्र शिवबाड़ी के मुख्यमार्ग पर प्रशासन से बैरिकेड लगाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा रास्ता जाम किया गया। लोगों का कहना है की इस मार्ग पर ढलान होने के कारण ऊपर से निचे की और आते हुए वाहन बहुत तेज़ गति से आते है। उन्होंने बताया की पिछले कुछ समय से इस मार्ग पर दुर्घटनाए बढ़ गई है जिसमे कई लोगों को गंभीर चोटे भी आई है। वहीँ पशुओं को भी इससे हानि पहुंची है। उनका कहना है की आए दिन कोई ना कोई व्यक्ति तेज रफ़्तार वाहनों की चपेट मे आ ही जाता है। इसके लिए कई बार स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन व पी. डब्ल्यू. डी. विभाग को भी अवगत कराया गया। परन्तु कोई उचित कार्यवाही नहीं होने के कारण गुस्साए लोगों ने शिवबाड़ी मुख्यमार्ग को जाम कर दिया व जल्द से जल्द उचित कार्यवाही की प्रशासन से मांग की। देखिये वीडिओ मे।