Breaking
Mon. Oct 6th, 2025

कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वरलाल डूडी का निधन, कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचे।

बीकानेर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरलाल डूडी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे राजस्थान में शोक की लहर दौड़ गई है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

रामेश्वरलाल डूडी लंबे समय तक राजस्थान की राजनीति में सक्रिय रहे और उन्होंने बीकानेर सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वे राज्यसभा सदस्य और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके थे।कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डूडी एक जुझारू, जनसेवक और लोकप्रिय नेता थे, जिन्होंने हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष किया।उनके निधन पर बीकानेर सहित प्रदेशभर में शोक की लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने डूडी के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।

By admin

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *