*एसपी मेडिकल कॉलेज के डॉ. विकास सहारण बने प्रदेशाध्यक्ष*
**बीकानेर/जयपुर।** ऑल राजस्थान इंटर्न डॉक्टर्स एसोसिएशन (ARIDA) ने सत्र 2026-27 के लिए अपनी नई राज्य कार्यकारिणी समिति के गठन की घोषणा की है। संगठन राजस्थान के मेडिकल इंटर्न्स के अधिकारों, सम्मान एवं कल्याण की रक्षा के उद्देश्य से राज्य कार्यकारिणी का तत्काल प्रभाव से गठन किया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी में बीकानेर एसपी मेडिकल कॉलेज के डॉ. विकास सहारण को प्रदेश अध्यक्ष , एसएमएस जयपुर के डॉ. विकास कटारिया को उपाध्यक्ष, जोधपुर से डॉ. प्रवीण बिश्नोई को राज्य समन्वयक तथा अजमेर के डॉ. रोहित चंदवानी को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न मेडिकल कॉलेजों एवं संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधियों को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अरिदा ने स्पष्ट किया कि आगामी कार्यकाल में संगठन का मुख्य फोकस मेडिकल इंटर्न्स से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर रहेगा। इनमें **इंटर्नशिप स्टाइपेंड में वृद्धि**, **ड्यूटी घंटों का विनियमन**, **मेडिकल ऑफिसर (MO) भर्ती परीक्षा तिथियों का समन्वय**, **अनुचित शुल्क संबंधी समस्याओं का समाधान** तथा **कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करना** प्रमुख हैं।
संगठन का कहना है कि बढ़ती महंगाई और इंटर्न्स के पेशेवर योगदान को देखते हुए स्टाइपेंड में उचित बढ़ोतरी की मांग की जाएगी। साथ ही अत्यधिक कार्यभार और लंबे ड्यूटी घंटों को नियंत्रित करने के लिए मानकीकृत कार्य व्यवस्था लागू कराने के प्रयास किए जाएंगे।
अरिदा ने राज्यभर के मेडिकल इंटर्न्स से संगठन के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने का आह्वान किया है। संगठन ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी इंटर्न्स के हितों की प्रभावी पैरवी करेगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सशक्त मंच प्रदान करेगी।


Comments
Post a Comment