आज स्थानीय श्री कृष्ण महेश्वरी मंडल कार्यालय में मंडल की ओर से एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। प्रेस नोट जारी करते हुए मंडल के मीडिया प्रभारी शिव राठी ने बताया कि आज आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने की जिसमें उन्होंने इसी महा आयोजित होने वाले माहेश्वरी समाज के मेधावी विद्यार्थियों के लिए आयोजित पुरस्कार संबंधित कार्यों के विषय में चर्चा की।
मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने बताया कि आज की बैठक का मुख्य एजेंडा माहेश्वरी समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सत्र 2024-25 में शिक्षा के क्षेत्र में अलग-अलग कक्षाओं में अलग-अलग श्रेणियां में सफल रहे बीकानेर नगर निगम क्षेत्र के महेश्वरी छात्र छात्राओं दिए जाने वाले पुरस्कारों से संबंधित सभी व्यवस्थाओं के विषय पर चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने बताया कि विगत 39 वर्षों की भांति 40 में वर्ष भी श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के तत्वाधान में सेठ गिरधर दास जगमोहन दास मूंदड़ा पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन इसी महीने की
20 तारीख मंगलवार को स्थानीय जस्सूसर गेट के बाहर स्थित माहेश्वरी सदन में शाम 5:30 बजे किया जाएगा।
मंडल के शिक्षा मंत्री मनोज बिहानी ने मूंदड़ा पुरस्कार कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मेधावी विद्यार्थियों को दिया जाने वाला पुरस्कार श्रेणी क्रम इस प्रकार रखा गया है-
सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी वर्ग में न्यूनतम प्राप्तांक 85%(राजस्थान बोर्ड व CBSE,,), स्नातक तथा सनथ कोटर सभी संकाय में न्यूनतम प्राप्तांक 65% रहेंगे। शिक्षा मंत्री बिहानी के अनुसार इसके अलावा प्रत्येक प्रोफेशनल कोर्स(C.A., I.C.W.A., C.S., M.B.A., B.E., B.Tech., M.B.B.S., M.S., M.D., L.L.B., L.L.M., P.Hd., B.Ed., M.Ed.) इत्यादि कोर्स (प्री फाउंडेशन तथा इंटरमीडिएट को छोड़कर) से सफल परीक्षा में उत्तीर्ण रहे तथा केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रशासनिक, न्यायिक, लेखा तथा अन्य सेवा में चयनित छात्र छात्राओं को 20 सम्मानित किया जाएगा।
मंडल के मंत्री सुशील करनानी के अनुसार इस सम्मान समारोह में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को संस्था द्वारा निर्धारित आवेदित फॉर्म को 10 जनवरी 2026 को निर्धारित काउंटर से फार्म प्राप्त कर उससे पूर्णतया भरकर उसी निर्धारित स्थान पर जमा करवाना होगा तथा इसके साथ उसे अपनी फोटो और संबंधित परीक्षा की अंक तालिका की फोटोकॉपी भी अवश्य लगानी होगी। किसी भी प्रतिभागी द्वारा निर्धारित दिनांक के पश्चात फॉर्म आवेदन किए जाने पर उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा अतः प्रत्येक प्रतिभागी को निर्धारित समय में अपने फार्म को भरकर जमा करना अनिवार्य होगा।
मंडल के उपाध्यक्ष के किशन चांडक के अनुसार पुरस्कार सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को सदैव की भांति पूर्व निर्धारित काउंटर पर यह फॉर्म उपलब्ध करवा दिए गए हैं। फिर भी यह काउंटर सूची इस प्रकार निम्न है--
माहेश्वरी मेडिकोज मोहता चौक, मोहता टेक्सटाइल मरू नायक चौक, माहेश्वरी स्टूडियो एवं फोटो स्टेट जस्सूसर गेट के अंदर, राजकुमार एवं रामकुमार D8 जवाहर नगर, आर्ट कंप्यूटर रजनी हॉस्पिटल के पास, लाइटहाउस कोटगेट , बॉम्बे कुल्फी जस्सूसर गेट के बाहर, टूल हाउस गंगा शहर रोड मनोज कुमार सारडा, राम राज्य चौक भीनासर आदि स्थान से प्राप्त कर वहीं जमा करा दे। प्रत्येक प्रतिभागी जो भी इस सम्मान समारोह में आवेदन कर रहा है उसे अपने आवेदन फार्म के साथ एक फोटो तथा अंक तालिका की छाया कॉपी अवश्य संलग्नकरें। आज की बैठक में मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों उपस्थित थे। मुंधड़ा पुरस्कार सम्मान समारोह संबंधित अधिक जानकारी हेतु 9414140871, 7014808774, 9414139204, 9460611848 आदि नंबर पर संपर्क कर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

Comments
Post a Comment