पंचायत एवं निकाय चुनाव जनसभा में राहुल कस्वां ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और एकजुटता का संचार प्रवाहित किया।




दिनांक 28/02/26 

बीकानेर - आज 11:00 बजे से जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर विशाल जनसभा का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि चुरू सांसद राहुल कस्वां, पूर्व विधायक चेतन डूडी, पी.सी.सी प्रवक्ता आर.सी. चैधरी रहे। पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा आने वाले थे लेकिन राजस्थान विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली की माताजी के कल रात्रि में निधन के कारण उनका दौरा स्थगित हो गया इस कारण उन्होंने वीडिओ कॉल के जरिये उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित किया। डोटासरा नें अपने ऑनलाइन संबोधन में उपस्थित कांग्रेसजनों को एकजुटता से आगामी समय में फिरका परस्त ताकतों को हराने एवं पार्टी की मजबूती बनाए रखने का संकल्प लेने का आव्हान किया साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पंचायत एवं निकाय चुनाव करवाने में देरी कर रही है जो कि हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का काम है, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की प्रगति बाधित हो रही है।     

कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर डूडी एवं जिले में दिवगंत कांग्रेसजनों को दो मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि अर्पित की गई।

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए चुरू सांसद राहुल कस्वां नें कहा कि पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनाव कांग्रेस संगठन व पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और एकजुटता का संचार प्रवाहित किया।

पूर्व मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला नें बीकानेर जिला कांग्रेस देहात व शहर कमेटी द्वारा जनहित में किये जा रहे लगातार संघर्ष की प्रसंशा करते हुए कहा कि हम विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखते हैं। पंचायत से लेकर निकाय तक आम जनता की आवाज को सशक्त बनाना और उनके अधिकारों की हमारी प्राथमिकता हमारा कर्तव्य है। 

नोखा विधायक सुशीला डूडी नें अपने संबोधन में कहा कि बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र में आमजन नें सदैव कांग्रेस को बहुमत देकर अपना वर्चस्व कायम किया था और इसी क्रम को हमें जारी रखते हुए कांग्रेस संगठन के जरिये पंचायतीराज चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लेना हैं।  

पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी नें कहा कि हमें बड़ी संख्या में निकाय चुनावों में जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करनी है।

देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा की मंशा सिर्फ चुनाव टालना है। पंचायतीराज एवं निकाय चुनावों में आरक्षण के लिए ओबीसी का सर्वेक्षण करवाना आवश्यक है ताकि संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जा सके। भाजपा ने सता में आने के बाद 1.5 साल तक ओबीसी का सर्वे ही नहीं कराया। प्रतिपक्ष के दबाव के कारण 9 मई 2025 को ओबीसी आयोग का गठन किया और रिर्पोट के लिए 3 माह की समयावधि तय की। लेकिन भाजपा की मंशा जानबुझकर चुनाव टालने हेतू इस अवधि को 9 महीने आगे बढ़ा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भाजपा सरकार चुनाव टालकर लोकतंत्र की हत्या करने एवं संविधान की धज्जिया उड़ाने में लगी हुई है।

शहर कांग्रेेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का परचम फहराना हमारा लक्ष्य है। मार्च माह में सम्भवतया नगर निगम एवं निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है। जनता कांग्रेस को पुनः आशीर्वाद देकर जितायेगी। भाजपा की डबल ईंजन सरकार से सभी दुःखी हो चूके हैं। 

जन सभा को पूर्व विधायक चेतन डूडी, प्रदेश प्रवक्ता आर. सी. चैधरी, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, भूदान आयोग के अध्यक्ष लक्ष्मण कडवासरा, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, बीकानेर शहर के पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, लूणकरणसर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र मूंड,जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, उरमूल डेयरी चैयरमैन नोपाराम जाखड़, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन मकसूद अहमद, पीसीसी महासचिव जियाउर रहमान, गजेन्द्र सांखला, पीसीसी प्रवक्ता रायसिंह गोदारा, पीसीसी सचिव शिवलाल गोदारा, नागौर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा, सेवादल अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, यूथ काग्रेस जिलाध्यक्ष भंवर कूकणा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल, अल्प संख्यक अध्यक्ष सत्तु खां, आरजीपीआरएस अध्यक्ष हरिराम बाना, सेवादल महिला अध्यक्ष अंजू पारख, डाॅ. प्रीति मेघवाल, हनुमान चैधरी, हेमन्त सिंह यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया। मंच संचालन मुरली गोदारा ने किया।

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि इस जनसभा में ओमप्रकाश सैन, रामनिवास तर्ड़, मदन चैहान, गणपतराम सीगड़, लुम्बाराम, श्याम सिंह भाटी, प्रभुराम डूडी, जेठाराम गोदारा, आम्बाराम ईण्खिया, प्रेम गोदारा, श्रवण रामावत, सुनिता गौड़, राधा भार्गव, आशा स्वामी, मुमताज शेख, बीरबल सियाग, गोविन्द गोदारा, देवींिसह रावलोत, जावेद पड़िहार, महिपाल सारस्वत, शहजाद भूट््टो, रामेश्वर बिश्नोई, मनीष पुरोहित नटसा, विक्की चढ्ढ़ा, अकरम सम्मा, प्रहल्लाद गोदारा, गिरधारी प्रजापत, भंवरलाल गोरछिया, शिव ओमप्रकाश गोदारा, कप्तान मोहनलाल, मोहनलाल भादू, तुलसीराम गोदारा, लक्ष्मण खिलेरी, राहुल जादूसंगत, अमरीक सिंह, नितिन वत्सस, पुनमचन्द भाम्भू, भंवरसिंह चन्द्रावत, जितेन्द्र कस्वां, महेन्द्र कूकणा, कानाराम कूकणा, जगदीश कस्वां, करणीसिंह राजपुरोहित, राजपाल कुलहरी, शिवराज गोदारा आदि सहित हजारों कांग्रेसजन शामिल रहे।












विशाल रक्तदान शिविर में 800 यूनिट हुआ रक्तदान। 

बीकानेर। समाजसेवी स्व. रामकिशन सियाग की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को नोखा रोड भीनासर चुंगी चैकी के सामने स्थित स्व. रामकिशन सियाग फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा तथा पीबीएम अस्पताल ब्लड बैंक की सहभगिता से प्रतिवर्ष की भांति विशाल रक्तदान शिविर जो कि प्रातः 8ः00 बजे से शुरू होकर दोपहर 2ः30 बजे तक चला, इसमें 800 यूनिट रक्तदान हुआ। 

ट्रस्टी व रक्तदान ब्रांड एम्बेसेडर बिशनाराम सियाग ने बताया कि इस रक्तदान शिविर के आयोजन हेतु माकूल व्यवस्थाएं की गयी तथा 40 टेबलें लगाई गयी। उसी अनुपात में पीबीएम अस्पताल के डॉक्टर्स व अन्य मेडिकल व लेबोरेट्री स्टाफ मौजूद रहे। साथ ही रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन व उनके सम्मान के लिए बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्यजनों नें शिरकत की।

इस रक्तदान शिविर में लगभग 2050 रक्तदाताओं द्वारा पंजीकरण करवाया गया लेकिन समय और व्यवस्थाओं के अनुरूप 800 यूनिट ही रक्त संकलन हो पाया। बिशनाराम सियाग ने बताया कि रक्तदान के विशाल आयोजन में वर्षों से जिले भर से विभिन्न तहसीलों और गांवों से बड़ी तादाद में रक्तदाता आते हैं। रक्तदान शिविर में युवाओं का रक्तदान करने के प्रति उत्साह और समर्पण देखने लायक रहा।

जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष व ट्रस्टी बिशनाराम सियाग ने इस शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं और आपातकाल के लिए संकल्प पत्र भरकर जमा करने वाले युवाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पिछले पन्द्रह वर्षो से लगातार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं की वजह से ही शिविर सफल होता है तथा ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित होने से सम्भाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में आपात स्थिति में भी रक्त की कमी नहीं रहती है।

Comments