बीकानेर में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए हैं।
मौके पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पहुंचकर पूरे परिसर की जांच कर रही हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है।
घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
बीकानेर से योगेश कुमार की रिपोर्ट

Comments
Post a Comment