महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में करियर कंपास कार्यक्रम आयोजित
*’बीकानेर, 19 अप्रैल।’* लोकराग फाउंडेशन द्वारा महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुरलीधर व्यास नगर में शनिवार को कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ’करियर कंपास’ विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों को सही समय पर बेहतर करियर गाइडेंस उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसपी मेडिकल कॉलेज, बीकानेर की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष ’डॉ. तरूणा स्वामी’ रहीं। करियर काउंसलिंग सत्र का संचालन ’कुमार विप्लव’ ने किया।
डॉ. तरूणा स्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतियोगी या अकादमिक परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हर विद्यार्थी को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी जागरूकता रखनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो रास्ता चुना जाए, उसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए।
’कुमार विप्लव’ ने विद्यार्थियों को सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए कहा, “विद्यार्थियों के हाथों से मोबाइल, वीडियो गेम या अन्य लत लगाने वाली चीजें हटाकर पुस्तकें थमाने की जिम्मेदारी केवल शिक्षकों की नहीं, बल्कि माता-पिता की भी है। संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का भविष्य संवर सकता है।”
उन्होंने आगे कहा, “कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी अपनी स्वास्थ्य, परिवार, नैतिकता और सिद्धांतों को कभी गिरने न दें। सफलता के बाद अगर आप स्वस्थ नहीं रहे, अनैतिक आचरण करने लगे, परिवार से दूर हो गए या सिद्धांतहीन हो गए, तो ऐसी सफलता किसी काम की नहीं होती। इसलिए मन लगाकर लक्ष्य हासिल करें, लेकिन मूल्यों को कभी न छोड़ें।”
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य ’कमलेश रॉयल’ ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए लोकराग फाउंडेशन, डॉ. तरूणा स्वामी और करियर काउंसलर कुमार विप्लव का आभार व्यक्त किया।
इस आयोजन में लोकराग फाउंडेशन के निदेशक ’विनय थानवी, ’’आनंद आचार्य, ’’योगेश खत्री’ एवं ’नरेश मारू’ की प्रमुख भूमिका रही।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और करियर संबंधी विभिन्न सवालों के उत्तर प्राप्त किए। कार्यक्रम पश्चात कक्षा 10वी और 12वीं साइंस व आर्ट्स संकाय में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया








Comments
Post a Comment