मोहत्ता वेल क्षेत्र में पेयजल संकट: नलों से आ रहा गंदा पानी, लोगों में रोष
बीकानेर। शहर के वार्ड संख्या 79 स्थित प्रकाश चित्रा सिनेमा के पीछे, मोहत्ता वेल क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर गंभीर समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि घरों में नलों से गंदा और दूषित पानी आ रहा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पेयजल में गंदगी आने से स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है और जलजनित बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन समाधान नहीं हो पाया है।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द जांच करवाकर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गर्मी के मौसम में इस तरह की समस्या और गंभीर हो जाती है, ऐसे में प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।
मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब तक इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेता है।

Comments
Post a Comment