वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत ग्रामीणों ने संभाली जल बचाने की जिम्मेदारी





*वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान* 

*ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ, परंपरागत जल स्रोतों की साफ-सफाई*

बीकानेर, 27 मई। राज्य सरकार 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर जल आत्मनिर्भरता और हरित राजस्थान की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है। 25 मई को गंगा दशहरा से 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस तक चलने वाले 12 दिवसीय महाअभियान में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 

इस क्रम में कोलायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत गजनेर में ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया और विकसित राजस्थान के निर्माण में सक्रिय सहभागिता की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पौधारोपण किया और सभी पौधों के संरक्षण और रखरखाव की जिम्मेदारी ली।

ग्रामवासियों ने श्रमदान कर परंपरागत जल स्रोतों की साफ-सफाई की। ग्रामीणों ने हर बूंद बचाने और जल को प्रदूषण मुक्त रखने का भी संकल्प लिया।


Comments