कोटगेट के अंदर स्थित श्रीराम मार्केट में आज शाम करीब 7 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया तथा दमकल विभाग को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के दौरान क्षेत्र में धुआं फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं घटना के चलते आसपास के रास्तों पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आमजन और वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, जबकि कुछ दुकानों में नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है।
:::

Comments
Post a Comment