गौड़ ब्राह्मण सभा, बीकानेर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं नशा मुक्ति संगोष्ठी का आयोजन


गौड़ ब्राह्मण सभा, बीकानेर में शर्मा आयुर्वेदा द्वारा पं. रामनिवास जी शर्मा की स्मृति में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद कॉलेज, बीकानेर के प्राचार्य डॉ. प्रमोद मिश्र, जोधपुर के विनायक हॉस्पिटल के विख्यात यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता शर्मा, डॉ. कुसुम शर्मा, नाड़ी विशेषज्ञ डॉ. ईश्वर दत्त शर्मा एवं डॉ. प्रद्युम्न भारद्वाज ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।


शिविर में सैकड़ों लोगों ने चिकित्सा लाभ प्राप्त किया। सभी रोगियों को आवश्यक दवाइयां शर्मा आयुर्वेदा द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाई गईं।


इस अवसर पर “नशा मुक्ति” विषय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी में गंगाशहर के सीओ हिमांशु शर्मा मुख्य अतिथि रहे। मुख्य वक्ता के रूप में सीआई मनोज शर्मा एवं सीआई (नशा मुक्ति एवं क्राइम सेल) महेंद्रदत्त शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता वाई.के. शर्मा ‘योगी’ ने की तथा संचालन सभा के महामंत्री संजय गौड़ ने किया। शर्मा आयुर्वेदा के महेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


युवा अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि शिविर में 200 से अधिक रोगियों ने निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।


कार्यक्रम में गौड़ ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद गौड़, कोषाध्यक्ष अरविंद गौड़, संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अजय गौड़, गंगाधर चौमाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। 


Comments