बीकानेर में बन सकता है देश का पहला रिसाइकिल जोन, बीछवाल उद्योग संघ समारोह में बोले अर्जुनराम मेघवाल


बीछवाल उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी को केन्द्रीय कानून मंत्री श्री मेघवाल ने दिलाई शपथ
बीकानेर में बन सकता है देश का पहला रिसाइकिल जोन- श्री अर्जुन राम मेघवाल, केन्द्रीय कानून राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार)
बीछवाल उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बोले केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल*

*रीको ने बीछवाल को 70 करोड़ और करणी औद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर जारी किए 75 करोड़*

*रानी बाज़ार और खारा औद्योगिक क्षेत्र विकास को लेकर फाइल रीको मुखालय पर विचाराधीन, जल्द जारी होगी राशि*

बीकानेर, 22 मई। बीछवाल उद्योग संघ की निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी को केंद्रीय कानून राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को शपथ दिलाई। इस अवसर पर बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धी कुमारी, श्रीमती सुमन छाजेड़, श्री श्याम पंचारिया, उद्यमी श्री अविनाश मोदी, श्री दीपक अग्रवाल, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीछवाल उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विजय जोशी ने की। 


बीछवाल उद्योग संघ के कार्यालय परिसर के बाहर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री मेघवाल ने कहा कि देश का पहला रिसाइकिल जोन बीकानेर में बन सकता है। नीति आयोग बीछवाल से आगे बड़ी जमीन देख रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो देश का पहला रिसाइकिल जोन बीकानेर में बनेगा। 


श्री मेघवाल ने कहा कि धीरे धीरे ई वेस्ट बढ़ रहा है। पश्चिमी राजस्थान में लगने वाले सोलर प्लांट की सोलर प्लेट भी 25 साल बाद काम नहीं आएगी।  मोबाइल, घड़ी, खराब गाड़ियों का कचरा भी बढ़ रहा है। चीन में एक ही जगह पर सब रिसाइकिल किया जाता है लेकिन हमारे देश में ये अलग अलग होता है। बीकानेर में रिसाइक्लिंग जोन बना तो एक ही जगह सब रिसाइकल किया जाएगा। 


श्री मेघवाल ने कहा कि बीछवाल उद्योग संघ का देश में नाम है। जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित जो भी समस्याएं हैं इनको लेकर किसी भी मंत्री के पास जाना पड़ा तो मैं आपका एडवोकेट बनकर उनका समाधान निकलवाऊंगा। राज्य सरकार भी उद्योगों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। 


बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धी कुमारी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र अच्छे उद्योगों के लिए जाना जाता है। नई कार्यकारिणी में जिसको जो पद मिला है उस पद की भूमिका को अच्छे से निभाएं ताकि जनता को भी लाभ मिले। इससे पूर्व सभी अतिथियों का माला पहनाकर और साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया। 


*बीछवाल को 70 करोड़ और करणी औद्योगिक क्षेत्र को विकास के लिए मिले 75 करोड़*


 रीको आरएम श्री एसपी शर्मा ने बताया कि रीको ने बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र विकास को लेकर कुल 70 करोड़ रुपए जारी किए हैं जिनमें से 20 करोड़ एसटीपी और 50 करोड़ सड़क नाली, पानी की लाइन, विद्युत लाइनों को अंडर ग्राऊंड शिफ्टिंग इत्यादि के लिए जारी किए हैं। करणी औद्योगिक क्षेत्र प्रथम और द्वितीय फेज के विकास को लेकर 75 करोड़ रुपए जारी किए हैं। खारा और रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्रों के विकास को लेकर फाइल रीको मुख्यालय पर विचाराधीन है। जल्द ही इन औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भी स्वीकृति जारी होगी।

  

बीछवाल उद्योग संघ अध्यक्ष श्री विजय जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते आगे का रोडमैप बताया।  साथ ही विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया। उद्यमी श्री कमल कल्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री किशोर सर ने किया।


कार्यक्रम में डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,श्री मोहन सुराणा,एडवोकेट श्री अशोक प्रजापत, श्री श्याम सिंह हाडला,श्री राजेन्द्र पंवार,श्री संतोषानंद महाराज, श्री डीपी पचीसिया, श्री जुगल राठी, श्री कमल बोथरा, श्री महेश कोठारी, श्री परमिन्द्र सिंह, श्री कमल गहलोत ल, बीछवाल उद्योग संघ के सचिव श्री किशोर पारीक,उपाध्यक्ष श्री पवन चांडक, महासचिव श्री गोविंद पारीक, कोषाध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश खत्री समेत उद्यमी  कार्यकारिणी सदस्य व बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Comments