नोखा, 19 जून। बाबा छोटूनाथ स्कूल ग्राउंड में आयोजित नमो क्रिकेट कप सीजन-8 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार रात खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के दौरान कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जिनमें जीत-हार का फैसला अंतिम क्षणों में हुआ।
आयोजन समिति के सुभाष बिश्नोई एवं रिछपाल फौजी ने बताया कि पहले मुकाबले में रवि कम्युनिकेशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिग्गा इलेवन को 8 विकेट से हराया। दूसरे मैच में 29 रूल्स ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में केसीसी मोहनपुरा को 7 रन से मात दी।
तीसरे मुकाबले में बीकासर इलेवन ने रोमांचक खेल दिखाते हुए कंगारू कैपिटल्स को मात्र 2 रन से पराजित किया। चौथे मैच में लीलन एक्सप्रेस ने स्काई क्लब को 28 रन से हराकर जीत दर्ज की।
पांचवें मुकाबले में धुरंधर इलेवन ने लकी क्लब को 6 रन से शिकस्त दी। वहीं छठे मैच में बॉम्बे फौजी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीतला स्पोर्ट्स नोखा गांव को 8 विकेट से हराया।
दिन के अंतिम मुकाबले में अलाय की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए बीकासर इलेवन को 10 विकेट से पराजित कर शानदार जीत अपने नाम की।
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी मुकाबलों में भी दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।


Comments
Post a Comment