बीकानेर। देश की अग्रणी डेयरी कंपनी अमूल की तीसरी अमूल एक्सक्लूसिव शॉपी का शुभारंभ 15 अगस्त को पवनपुरी में किया गया। शॉपी के संचालक संजीव पराशर एवं वर्षा पराशर ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर स्वामी विमर्शानंद जी महाराज, श्री कृष्ण गोपाल जी पराशर एवं श्रीमती कमला देवी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अमूल देश की सबसे बड़ी और विश्व की प्रमुख डेयरी कंपनियों में शामिल है। देशभर में लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों से जुड़े अमूल का कारोबार दूध, दही, घी, मक्खन, पनीर, आइसक्रीम, मिठाइयों सहित अनेक श्रेणियों में फैला हुआ है।
पवनपुरी स्थित इस अमूल एक्सक्लूसिव शॉपी में अमूल के विभिन्न मिल्क प्रोडक्ट्स के साथ ऑर्गेनिक दालें, फ्रोजन रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट्स, मिठाइयां, कुकीज़, घी सहित युवाओं के लिए विशेष रूप से हाई-कैल्शियम एवं प्रोटीन रिच प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध होंगे।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में मित्रों, पत्रकार साथियों, पवनपुरी के नागरिकों एवं मार्केट के व्यापारियों ने उपस्थित होकर खुशी व्यक्त की और शॉपी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
संचालक संजीव पराशर ने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद तथा अपनी बड़ी बहन हर्षबाला के स्नेह एवं आशीर्वाद से यह शुभ अवसर संभव हो पाया है। उन्होंने सभी अतिथियों, मित्रों, पत्रकार साथियों, पवनपुरी के नागरिकों एवं व्यापारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विशेष रूप से संजीव मलिक, पदम कोड़ा, मनोज नागपाल, प्रजुल गुप्ता एवं शॉप मैनेजर संदीप के सहयोग, स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी शुभचिंतकों का साथ और आशीर्वाद इस नए प्रयास के लिए प्रेरणा का स्रोत है।




Comments
Post a Comment