बीकानेर में 4 अक्टूबर को होंगे ‘बीकानेरी कलाकार सीजन-5’ के मेगा ऑडिशन




‘नशा नहीं, हुनर चुनो’ थीम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा प्रतियोगिता, एक लाख रुपए के नकद पुरस्कार होंगे प्रदान

बीकानेर। बीकानेरी कलाकार टीम की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा प्रतियोगिता ‘बीकानेरी कलाकार सीजन-5, 2026’ का आयोजन इस वर्ष “नशा नहीं, हुनर चुनो” थीम के साथ किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को कला, हुनर और सकारात्मक अवसरों से जोड़कर उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध करवाना है। इस अभियान को एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा भी प्रस्तुत किया गया है।

प्रतियोगिता के तहत डांस, मॉडलिंग एवं एक्स फैक्टर सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसमें जूनियर एवं सीनियर श्रेणियों के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। चयनित प्रतिभागी आगामी प्रक्रिया के बाद ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में कुल एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार रखा गया है।

4 अक्टूबर को होंगे मेगा ऑडिशन

बीकानेर मेगा ऑडिशन रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मिलेनियम होटल, नोखा रोड, गंगाशहर, बीकानेर में आयोजित होंगे। डांस, मॉडलिंग एवं एक्स फैक्टर की जूनियर व सीनियर श्रेणियों में प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म मोबाइल स्टोर, पंचशक्ति सर्किल तथा आनंद फिट क्लब, गंगाशहर रोड, नोखा में उपलब्ध हैं।

आयोजन से जुड़ी प्रमुख टीम

आयोजन में राजीव सर (प्रमुख वक्ता), नीलम मैम (विशेष वक्ता), दीपिका बोथरा (टीम हेड) एवं जावेद हसन (टीम कोऑर्डिनेटर) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

आयोजक बीकानेरी कलाकार टीम है। आयोजन में बीकाजी, जय जय भिक्षु प्लाईवुड एवं चारु ज्वेल बॉक्स सहयोगी हैं।

संपर्क एवं रजिस्ट्रेशन: 8290945271, 7849904425

सोशल मीडिया: @bikanerikalakar

“नशा नहीं, हुनर चुनो” के संदेश के साथ यह पहल युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने और सकारात्मक दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।


Comments