पार्थ म्यूजिकल ग्रुप की ओर से दो विशेष संगीत कार्यक्रम, संगीत प्रेमियों के लिए नि:शुल्क प्रवेश
बीकानेर। पार्थ म्यूजिकल ग्रुप की ओर से सदी के महान ग़ज़ल गायक स्वर्गीय जगजीत सिंह एवं सदाबहार गायक-अभिनेता स्वर्गीय किशोर कुमार की स्मृति में दो विशेष संगीत संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। दोनों कार्यक्रमों में संगीत प्रेमियों और स्थानीय गायकों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
जगजीत सिंह नाइट का आयोजन 10 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक पार्थ भवन, गोपेश्वर बस्ती में होगा। इस कार्यक्रम में गायक स्वर्गीय जगजीत सिंह द्वारा गाई गई प्रसिद्ध ग़ज़लों की प्रस्तुतियां देंगे।
वहीं किशोर नाइट का आयोजन 13 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक होटल मिलेनियम, पुराने बस स्टैंड के पीछे, गंगाशहर में किया जाएगा। इस संगीतमय शाम में गायक स्वर्गीय किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।
पार्थ म्यूजिकल ग्रुप ने बताया कि दोनों कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क रहेंगे। इनमें न कोई प्रवेश शुल्क होगा और न ही गायकों से कोई परफॉर्मेंस फीस ली जाएगी। ग्रुप के सदस्यों के साथ-साथ सभी संगीत प्रेमियों को भी इन कार्यक्रमों में सादर आमंत्रित किया गया है।
दोनों कार्यक्रमों में उद्घोषणा एवं म्यूजिक ऑपरेटिंग की जिम्मेदारी कुलदीप रील संभालेंगे। कार्यक्रम के सह-आयोजक सत्य नारायण पंडित रहेंगे, जो चेयरपर्सन, करणी म्यूजिकल, शिवबाड़ी हैं।
आयोजकों ने संगीत प्रेमियों से इन दोनों विशेष संगीत संध्याओं में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महान गायकों को संगीतमय श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया है।

Comments
Post a Comment