नर्बद्धेश्वर महादेव व शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न,Narbadheshwar Mahadev and Shiv Parivar idol's life consecration ceremony completed
मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित माया पब्लिक स्कूल के पास आयोजित नर्बद्धेश्वर महादेव व शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण व श्रद्धा भाव के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातः 10 बजे प्राण प्रतिष्ठा विधि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शाम 6:15 बजे हुई महाआरती में क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिसके पश्चात प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। रात्रि 9 बजे आयोजित भजन संध्या में भक्तगण शिव भक्ति में डूबे नजर आए और पूरे परिसर में भक्ति का अलौकिक वातावरण बना रहा।
आयोजन में पवन जाजड़ा, भंवर सिंह, शिव पुरोहित, प्रणव, मनीष, पवन, सनी सहित अन्य श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समिति ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
https://youtube.com/shorts/3n-BO6qiJFc?si=FWXWEfMh7ytUf-3r
Comments
Post a Comment