कुमार सर क्लासेज का शानदार प्रदर्शन: एसएससी में रिकॉर्ड सफलता, 21 को करियर सेमिनार व 22 से नया बैच शुरू

 



बीकानेर, 18 अप्रैल- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाली अग्रणी शिक्षण संस्थान कुमार सर क्लासेज ने अभी तक एसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं में बीकानेर से सैकड़ो  अभ्यर्थियों का चयन करवाया है। 


*श्रेष्ठ परिणाम के लिए प्रतिबद्ध कुमार सर क्लासेज*


एसएससी सीजीएलई परिणाम 2025 में कुमार सर क्लासेज से वासुदेव कुमावत एएसओ, मुस्कान पंवार स्टेटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर, पुलकित सुथार ओएस इनकम टैक्स, जयंत जोरा ओएस इनकम टैक्स, ओमप्रकाश चौधरी ओएस इनकम टैक्स, पियूष स्वामी ओएस इनकम टैक्स, राजनिश कुमार ऑडिटर तथा योगेश सिंह शेखावत ईए  बनकर सफलता का परचम लहराया है। इन उपलब्धियों ने संस्थान को बीकानेर में प्रतियोगी परीक्षाओं की सबसे विश्वसनीय कोचिंग के रूप में स्थापित कर दिया है।


*करियर सेमिनार 21 अप्रैल को*


21 अप्रैल 2026 को कुमार सर क्लासेज द्वारा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक विजन टू विक्टरी करियर एंड स्टडी ब्लूप्रिंट विषय पर विशेष करियर सेमिनार आयोजित किया जायेगा. इन तीन घंटे के सत्र में कुमार सर 12वीं पास छात्रों को सरकारी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं, कॉर्पोरेट क्षेत्र तथा अन्य क्षेत्रों के 200 से अधिक करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी देंगे। सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को सही दिशा दिखाना और उनकी भ्रमित स्थिति को दूर करना है।



*बेस मजबूत करने वाला प्लिंथ टू पिनेकल नया बैच 22 अप्रैल से*


22 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे से प्लिंथ टू पिनेकल नामक 18 महीने के अध्ययन कार्यक्रम का नया बैच शुरू हो रहा है। यह बैच यूपीएससी सीएसएटी, सीडीएस, एसएससी सीजीएलई, रेलवे सहित सभी प्रमुख परीक्षाओं की पूरी तैयारी कराएगा। बैच में सीमित 50 छात्रों को ही प्रवेश दिया जाएगा जिससे हर छात्र को व्यक्तिगत ध्यान मिल सके। 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 50 प्रतिशत तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को 25 प्रतिशत फीस छूट का भी प्रावधान है।


*एसएससी मे सफलता का आधार कुमार विप्लव सर*


कुमार सर क्लासेज की सफलता का आधार है कुमार विप्लव सर का अनुभव और विशेष शिक्षण शैली। बीटेक आईआईआईटीएम ग्वालियर से स्नातक, कैट 2010 में 99.83 प्रतिशताइल, गेट स्कॉलर, छह बार बैंक पीओ तथा चार बार एसएससी सीजीएलई चयनित कुमार सर पूर्ण परीक्षा उन्मुखी शिक्षण देते हैं। वे छात्रों को बुनियादी अवधारणाओं से शुरू करके द्विभाषी माध्यम में पढ़ाते हैं, नियमित टॉपिकवाइज टेस्ट आयोजित करते हैं और हर बैच को व्यक्तिगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं। यही कारण है कि उनके छात्र न केवल परीक्षाओं में सफल होते हैं बल्कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं।



इच्छुक छात्र नामांकन और अधिक जानकारी के लिए सी-29 सूरजपुरा खटूरिया कॉलोनी बीकानेर स्थित कुमार सर क्लासेज कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। फोन नंबर 9461155375 तथा 9602375353 पर भी बात की जा सकती है।

Comments