बीकानेर में 24 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा, रासलीला का भी होगा आयोजन


बीकानेर। श्रीमद् भागवत कथा समिति की ओर से मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित वृंदावन विहार में 24 अप्रैल से 1 मई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।


आयोजन से जुड़े निर्भीक जोशी परिवार के राहुल जोशी ने बताया कि 24 अप्रैल को सुबह 9 बजे पुण्यानंद गिरी महाराज आश्रम से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक दो पारियों में महाराज श्री धरानंद जी महाराज के श्रीमुख से कथा वाचन होगा।


कथा के दौरान संगीतमय प्रसंगों के साथ सचेतन झांकियों का विशेष आकर्षण रहेगा। वहीं प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक रासलीला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वृंदावन से आए कलाकार मंचन करेंगे।


कथा के अंतिम दिन राजेंद्र प्रसाद जोशी सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में यज्ञ में आहुतियां देंगे। इस अवसर पर कथा के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।


कार्यक्रम में राजेंद्र जोशी, राहुल जोशी, गोपाल जोशी, श्याम व्यास, विजय शंकर ओझा, विनायक व्यास, मनोज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, ऋषभ जोशी, रोहित गहलोत, नितिन चूरा व रमाशंकर कल्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Comments