**बीकानेर, 16 अप्रैल।**
डिजिटल मीडिया संपादकों के संगठन *एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स बीकानेर* के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस परिसर में चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मनोज व्यास, और तीन अन्य के बीच मतदान हुआ.
मतदान के बाद हुई मतगणना में *द बीकानेर न्यूज* के संपादक मनोज व्यास ने अपने निकट तीन प्रतिद्वंदियों को पराजित करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें डिजिटल मीडिया से जुड़े अनेक संपादकों ने भाग लिया। परिणाम घोषित होते ही उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज व्यास का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने, डिजिटल मीडिया से जुड़े संपादकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करने का भरोसा दिलाया।


Comments
Post a Comment