बीकानेर में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा में बड़ी लापरवाही, होम साइंस अभ्यर्थी को थमा दिया साइंस का प्रश्नपत्र
बीकानेर। प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा के दौरान बीकानेर में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गंगा बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, करणी सिंह स्टेडियम पिच स्थित परीक्षा केंद्र पर द्वितीय पारी में एक अभ्यर्थी को गलत विषय का प्रश्नपत्र दे दिया गया।
अभ्यर्थी मोनिका थानवी ने आरोप लगाया कि उनका पेपर होम साइंस विषय का होना था, लेकिन परीक्षा केंद्र पर उन्हें साइंस विषय का प्रश्नपत्र थमा दिया गया। अभ्यर्थी द्वारा तत्काल आपत्ति दर्ज करवाने के बावजूद परीक्षा केंद्र प्रशासन ने प्रश्नपत्र नहीं बदला।
अभ्यर्थी मोनिका व्यास ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। अभ्यर्थी और परिजनों का कहना है कि केंद्र प्रशासन की इस लापरवाही से अभ्यर्थी का भविष्य प्रभावित हो सकता है।
घटना के बाद अभ्यर्थियों में रोष व्याप्त है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। वहीं अभ्यर्थी को न्याय दिलाने और परीक्षा को लेकर उचित निर्णय लेने की मांग भी की जा रही है।

Comments
Post a Comment