बीकानेर के प्रेम कुमार का इंटरनेशनल डांस मंच तक सफर, वर्ल्ड ऑफ डांस कॉम्पिटिशन के ऑडिशन में हुआ चयन



 बीकानेर के युवा प्रतिभाशाली डांसर प्रेम कुमार ने शहर का नाम रोशन करते हुए प्रतिष्ठित World of Dance कॉम्पिटिशन के ऑडिशन में अपना स्थान बना लिया है। यह प्रतियोगिता जून -जुलाई माह में आयोजित होने की संभावना है, जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं।


प्रेम कुमार के चयन की खबर से परिवार, मित्रों और शहर के युवाओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और लगातार अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। प्रेम कुमार ने बताया कि उनका लक्ष्य अब प्रतियोगिता के अगले चरण में बेहतर प्रदर्शन कर बीकानेर और राजस्थान का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाना है।


स्थानीय लोगों और कला प्रेमियों ने प्रेम कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं अब बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना रही हैं। प्रेम कुमार की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।


Comments