बीकानेर। उधार दिए गए रुपए वापस मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। करणीनगर निवासी यशवंत सिंह शेखावत ने जेएनवीसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 1 मई की रात करीब 9 बजे वह परिचित दिव्यराज सिंह भाटी से बकाया राशि लेने गया था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई।
आरोप है कि दिव्यराज ने अपने साथी अंशुमान सिंह शेखावत व 2-3 अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखी नकदी भी छीन ली गई और उसे धमकाया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments
Post a Comment