PBM ट्रॉमा सेंटर में रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट का आरोप, डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार

 


बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में देर रात एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आने के बाद बुधवार सुबह से रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। घटना के विरोध में किए जा रहे इस कार्य बहिष्कार का असर अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं पर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


जानकारी के अनुसार ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी के दौरान एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया।


Comments