अनूपगढ़, 1 जून। अरुट जयंती के पावन अवसर पर श्री अरोड़वंश वेलफेयर सोसायटी, अनूपगढ़ द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं शराबबंदी व नशाबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा ने शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने श्रीगंगानगर जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अरोड़ा समाज के लोगों को अरुट जयंती की शुभकामनाएं दीं तथा समाज की प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं अन्य उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। पूजा भारती छाबड़ा ने सफल आयोजन के लिए श्री अरोड़वंश वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कुशाल चुचरा तथा उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान समाज की एकजुटता, सामाजिक सरोकारों और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर भी विचार व्यक्त किए गए।

Comments
Post a Comment