आचर्य तुलसी कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बीकानेर में ठंडी लस्सी वितरित कर मनाया जन्मदिन, सेवा का दिया सन्देश
बीकानेर। आज के समय में जहां जन्मदिन केक काटकर और वेस्टर्न कल्चर के अनुसार मनाने का चलन बढ़ रहा है, वहीं समाज सेवी चेतन सिंह पवार ने अपना जन्मदिन बीकानेर के कैंसर अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को ठंडी लस्सी वितरित कर मनाया।
भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिली। इस अवसर पर चेतन सिंह पवार ने कहा कि जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखकर समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए भी समर्पित किया जाना चाहिए।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद महानगर अध्यक्ष विजय कोचर, कैंसर हॉस्पिटल HOD डॉ. सुरेंद्र बेनीवाल, ट्रामा सेंटर CMO डॉ. कपिल लवलीन, हॉस्पिटल समाजसेवी हरिकिशन जी - रमेश जी व्यास,सीनियर नर्सिंग अधिकारी सुरेश चौधरी -अनिल शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सेवा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाला कार्य बताया।
अस्पताल में विहिप महानगर अध्यक्ष विजय कोचर ने चेतन सिंह पवार की इस पहल को भारतीय संस्कृति, सेवा भाव और सामाजिक सरोकारों का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।






Comments
Post a Comment