पीबीएम अस्पताल सुधारो धरना व विरोध प्रदर्शन आज चौथे दिन भी जारी रहा।



पीड़ित प्रसूताओं के स्वास्थ्य लाभ हेतु शांति यज्ञ, अस्पताल प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए किया गया विशेष यज्ञ


संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम में डिलीवरी के इलाज में गड़बड़ी के कारण छ: प्रसुताओं की किडनी खराब होने व्याप्त कथित भ्रष्टाचार अव्यवफ़स्थाओं और अनेक समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसजनों का पीबीएम अस्पताल सुधारो धरना व विरोध प्रदर्शन आज चौथे दिन भी जारी रहा। पीड़ित प्रसूताओं के स्वास्थ्य लाभ हेतु शांति यज्ञ और  अस्पताल प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए किया गया विशेष यज्ञ

पीबीएम अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुई प्रसूताओं के स्वास्थ्य को लेकर चल रहे जनआंदोलन के तहत आज धरना स्थल पर विशेष शांति यज्ञ एवं सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। आंदोलनकारियों ने यज्ञ के माध्यम से ईश्वर से पीड़ित महिलाओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं उनके परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही अस्पताल प्रशासन एवं जिम्मेदार अधिकारियों को जनहित में संवेदनशील निर्णय लेने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने और स्वास्थ्य व्यवस्था में आवश्यक सुधार होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिह मार्शल ने बताया कि यज्ञ में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बिशनाराम सियाग, मदन गोपाल मेघवाल, भंवर कूकणा, हेमंत सिंह यादव, आनंद सिंह सोढ़ा, श्रीकृष्ण गोदारा, अशोक मेघवाल, गजानंद शर्मा, राजेश गोदारा, पूनम भाम्भू, राहुल जादूसंगत, नितिन वत्सस, धनसुख, अभिमन्यु, रामनिवास, विजय सिंह एवं सांवरलाल भादू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

आंदोलनकारियों ने एक स्वर में कहा कि पीड़ित प्रसूताओं को उचित उपचार पर्याप्त मुआवजा एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होने तक उनकी आवाज बुलंद होती रहेगी।

Comments