26 सितंबर को बीकानेर में सजेगा भव्य श्री श्याम अखाड़ा,महंत श्री मोहनदासजी महाराज पौत्र स्व. श्री आलू सिंह जी महाराज के सानिध्य में होगा आयोजन
26 सितंबर को बीकानेर में सजेगा भव्य श्री श्याम अखाड़ा, महंत श्री मोहनदासजी महाराज पौत्र स्व. श्री आलू सिंह जी महाराज के* सानिध्य में होगा आयोजन
बीकानेर। श्री श्याम मित्र मंडल, करनी नगर लालगढ़ (बीकानेर) के तत्वावधान में आगामी 26 सितंबर 2026, शनिवार को सायं 7:15 बजे से रिद्धि-सिद्धि पैलेस, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया, बीकानेर में बाबा श्री श्याम का भव्य श्री श्याम अखाड़ा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में खाटू धाम के महंत एवं निज मंदिर पुजारी सर्वश्री महंत मोहनदासजी महाराज पौत्र स्व. श्री आलू सिंह जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में कोलकाता से अमोल-शुभम ब्रदर्स अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं खाटू धाम से श्री श्याम सिंह जी चौहान महाराज भी पधारेंगे। रात्रि में गुरुदेव मोहनदास जी महाराज द्वारा श्री श्याम अखाड़ा लगाया जाएगा, जिसके बारे में मान्यता है कि इसमें श्रद्धापूर्वक शामिल होने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
कार्यक्रम के दौरान बाबा श्री श्याम का अद्भुत श्रृंगार, फूलों की होली, इत्र वर्षा तथा केसर-चंदन से विशेष महक-अर्चना आकर्षण का केंद्र रहेगी।
आयोजन की तैयारियों के तहत श्री श्याम मित्र मंडल ने निमंत्रण अभियान की शुरुआत गढ़ गणेश जी मंदिर, बीकानेर से की है। इसके बाद सालासर बालाजी धाम तथा खाटू श्याम मंदिर में भी बाबा को निमंत्रण अर्पित किया गया।
श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष नरेन्द्र जी खत्री और मंडल के सभी सदस्यों ने सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्री श्याम के दर्शन, आशीर्वाद एवं भजनों का आनंद लेने की अपील की है।




Comments
Post a Comment