बीकानेर में 9 अगस्त को सजेगी ‘किशोर नाइट’, गूंजेंगे किशोर कुमार के सदाबहार गीत


बीकानेर। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप, बीकानेर के तत्वावधान में 9 अगस्त को हिंदी सिनेमा के महान पार्श्वगायक एवं अभिनेता स्वर्गीय किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर ‘किशोर नाइट’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6:00 बजे महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम (होटल लालजी के सामने) आयोजित होगा।

संस्था के अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन.डी. रंगा (अध्यक्ष, सखा संगम) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एम.आर. मुगल करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में महबूब रंगरेज (अध्यक्ष, कांग्रेस खेलकूद विभाग), मास्टर अमीर एवं सैयद अख्तर अली उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य किशोर कुमार के सदाबहार फिल्मी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। 


Comments