श्रावण के तृतीय सोमवार पर बाबा भूतनाथ मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ रुद्राभिषेक

 




श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर नोखा स्थित प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर में तड़के ब्रह्म मुहूर्त भगवान शिव के दर्शन करने के बाद  पंडित राधेश्याम शर्मा के सानिध्य में भगवान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। अभिषेक के दौरान घृत, दूध, दही,जल, शहद, इत्र व पंचामृत  से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात विधिवत महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से

राष्ट्र में सुख शांति की प्रार्थना की श्रावण मास के तृतीय सोमवार  मंदिर में सुबह शिवभक्तों ने पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस धार्मिक आयोजन में मालचंद सारस्वत, मनोज ओझा (पार्षद),  राजू , दिव्या सारस्वत, शिव नाई, महेश पारीक, मघाराम पंचारिया, धन्नाराम भार्गव,प्रेम नाई, हिमांशु सेन,सम्पत मरोठी ,लता पारीक पूर्णिमा पांडे, माया सारस्वत सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शिवभक्त उपस्थित रहे।

Comments