बीकानेर में मेघासर के संस्थापक वीर शिरोमणि मेघो जी उपाध्याय की अश्वारूढ़ प्रतिमा का CM भजनलाल शर्मा ने किया अनावरण



 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को बीकानेर में मेघासर के संस्थापक वीर शिरोमणि मेघो जी उपाध्याय की अष्टधातु निर्मित अश्वारूढ़ प्रतिमा का विधिवत अनावरण  किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का आमजन ने साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। 


कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार अर्जुनराम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, जेठानंद व्यास सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Comments