सुबह 6 से शाम 6 बजे तक सिमरन, गुरबाणी कीर्तन एवं कथा-विचार का होगा आयोजन, दिनभर अटूट गुरु का लंगर बरतेगा
बीकानेर। ‘प्रभु का सिमरन सभ ते ऊंचा’ के पावन संदेश के साथ गुरुद्वारा सादुल कॉलोनी में 27 सितंबर, रविवार को 12 घंटे के अखंड जाप का आयोजन किया जाएगा।
सिमरन सेवा संगत, गुरुद्वारा गुरु नानकदेव अरोड़ वंश ट्रस्ट एवं समस्त संगत के सहयोग से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान संगत द्वारा सामूहिक रूप से प्रभु का सिमरन एवं अखंड जाप किया जाएगा।
अखंड जाप की समाप्ति के उपरांत गुरबाणी कीर्तन, कथा-विचार एवं अरदास होगी। कार्यक्रम में सुबह से शाम तक गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।
आयोजकों ने समस्त साध-संगत से कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने एवं प्रभु सिमरन का लाभ लेने का आह्वान किया है।

Comments
Post a Comment