वार्ड नंबर 34 में कथित फर्जी मतदान के आरोप, पुलिस को दी शिकायत


बीकानेर नगर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 34 स्थित आदर्श विद्या मंदिर के बूथ पर कथित फर्जी मतदान को लेकर विवाद की स्थिति सामने आई। निर्दलीय प्रत्याशी रमेश भारगोव की ओर से इस संबंध में जे एन वी थाने में एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई है।

शिकायत में निर्दलीय प्रत्याशी रमेश भार्गव नें आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति अपने बच्चों के साथ मतदान केंद्र पर मतदान कर रहा था और उस पर कथित रूप से फर्जी मतदान करने के आरोप लगाए गए। इस घटना को लेकर मौके पर कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया तथा नारेबाजी भी हुई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

फिलहाल, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Comments