नोखा नगर पालिका अध्यक्ष पद चुनाव में बजरंग सोनी ने दाखिल किया नामांकन


बीकानेर/नोखा। नोखा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ओबीसी वर्ग से बजरंग सोनी ने विकास मंच की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया है।

विकास मंच के सुप्रीमो एवं पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर ने चुनाव के दौरान ही बजरंग सोनी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी। इसी घोषणा को पुख्ता करते हुए आज बजरंग सोनी का नामांकन दाखिल करवाया गया।

नामांकन के बाद कन्हैयालाल झंवर ने इसकी जानकारी दी। विकास मंच की ओर से बजरंग सोनी की उम्मीदवारी के साथ ही नोखा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव और अधिक रोचक हो गया है।


Comments