लेजर से AI तक—बीकानेर में सर्जरी के भविष्य पर होगा महामंथन


बीकानेर, 2 अक्टूबर। एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर के वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ 2026 का शुभारंभ 2 अक्टूबर से बीकानेर में होगा। एस.पी. मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम अस्पताल के सर्जरी विभाग द्वारा बीकानेर सर्जन्स सोसायटी के सहयोग से आयोजित यह सम्मेलन 2 से 4 अक्टूबर तक चलेगा।

सम्मेलन के पहले दिन आधुनिक सर्जिकल तकनीकों पर केंद्रित विशेष प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसमें पाइल्स, फिस्टुला, पायलोनाइडल साइनस एवं वैरिकोज वेन्स की लेजर सर्जरी का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके साथ ही विशेषज्ञों द्वारा Upper GI Endoscopy की कार्यप्रणाली और उपयोगिता का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

वर्कशॉप का प्रमुख आकर्षण “AI in Healthcare” पर आयोजित विशेष सत्र होगा। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं एवं सर्जरी के क्षेत्र में Artificial Intelligence (AI) के उपयोग, संभावनाओं और भविष्य की भूमिका पर विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे।

आयोजन सचिव डॉ. मनोहर एल. दवाँ, वरिष्ठ प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, सर्जरी विभाग, एस.पी. मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम अस्पताल, बीकानेर ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सकों को आधुनिक एवं भविष्य की सर्जिकल तकनीकों से परिचित कराना तथा मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और तकनीक-सक्षम उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में ज्ञान एवं अनुभव साझा करना है।

ASIRAJ 2026 का संदेश

“लेजर से AI तक—बीकानेर में सर्जरी के भविष्य का नया अध्याय।”

डॉ. मनोहर एल. दवाँ
वरिष्ठ प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, सर्जरी विभाग
एस.पी. मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम अस्पताल, बीकानेर
Organising Secretary, ASIRAJ 2026


Comments